देश को पेट्रोल-डीजल की निर्भरता से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में 100% इथेनॉल (E100) ईंधन के कानूनी इस्तेमाल की फाइल को मंजूरी दे दी है। इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही देश में पर्यावरण-अनुकूल फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों के लिए रास्ते पूरी तरह साफ हो गए हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इसकी हलचल भी शुरू हो चुकी है, जहाँ मारुति सुजुकी ने अपनी ‘वैगनआर’ का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल और हीरो मोटोकॉर्प ने इथेनॉल आधारित दोपहिया वाहन पेश कर दिए हैं, वहीं टोयोटा, हुंडई और एमजी जैसी बड़ी कंपनियां भी अगले दो महीनों में अपने पूरी तरह इथेनॉल से चलने वाले मॉडल उतारने की तैयारी में हैं। नितिन गडकरी के अनुसार कभी मजाक समझे जाने वाले इस विचार के हकीकत बनने से न सिर्फ भारत का भारी-भरकम ईंधन आयात बिल कम होगा, बल्कि देश के इथेनॉल उत्पादक किसानों की आमदनी में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।
भारत में 100% इथेनॉल (E100) ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी; जल्द सड़कों पर दौड़ेंगे पूरी तरह इथेनॉल से चलने वाले वाहन।
