पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का फिर से चरम पर है। बीते रोज़ बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बदमाशों ने भाजपा के दिग्गज नेताCM पद के दावेदार सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी में,,,,,, जब चंद्रनाथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे तब हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि,,,,,, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन हमलावर दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। मौका पाकर बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और बेहद करीब से कई राउंड फायर किए। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। इस हमले में गाड़ी में मौजूद उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे । बताया जा रहा है कि भवानीपुर चुनाव के रणनीतिकार थे रथ । और मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के निवासी चंद्रनाथ रथ, भाजपा के रणनीतिक गलियारों में एक जाना-माना नाम थे। भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी की टीम के वह सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे।
भाजपा ने इस हत्याकांड को’राजनीतिक हत्या’ बताया है। और आने वाले समय में हत्यारों को कठोर सजा देने की बात कही है।
