नैनीताल पुलिस द्वारा 258 चालान काटे, कुल 73 वाहनों को सीज किया गया।

नैनीताल जिले में सुचारू यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया है।                                 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना प्रभारियों की संयुक्त टीमों ने हल्द्वानी, भवाली और कैंचीधाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 258 चालान काटे तथा 72 बाइकों समेत कुल 73 वाहनों को सीज कर दिया। इस सख्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर 47 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला, 224 नगद चालान किए और 5 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व परमिट निरस्तीकरण की संस्तुति की।                                                             पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि परमिट शर्तों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कड़ा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।