80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में लहराया तिरंगा, योगेश सिंह रजवार ने बच्चों की सुरक्षा का दिया संदेश।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, रौशील में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य  योगेश सिंह रजवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर तिरंगे को नमन किया। स्कूल परिवार, विद्यार्थियों और सम्मानित ग्रामीणों ने योगेश रजवार जी का आत्मीय व भव्य स्वागत किया।                                          बच्चों द्वारा कुमाऊँनी संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस भावुक अवसर पर योगेश सिंह रजवार ने जहाँ देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं अभिभावकों के साथ बाल संरक्षण और बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की सुरक्षा पर संवाद भी किया। साथ ही, रजवार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई और सभी से देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता को सदैव अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।