लालकुआं:  कामरेड आनंदी जोशी की याद में “स्मृति सभा” का आयोजन।

खबरें शेयर करें -

लालकुआं  कामरेड आनंदी जोशी की याद में उनके बिंदुखत्ता स्थित निवास स्थान के प्रांगण में “स्मृति सभा” का आयोजन किया गया, जिनका 92 वर्ष में 10 मई को उनका निधन हो गया था।

भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा ने कहा कि, कामरेड आनंदी जोशी जैसी अनगिनत महिलाओं के संघर्ष और समर्पण की वज़ह से ही बिंदुखत्ता सत्ता के हर दमन के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ते हुए खड़ा रहा. कामरेड आनंदी जोशी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे पर भाजपा सरकार के झूठ को सामने लाते हुए जनता को संगठित कर आंदोलन तेज किया जाए.

पूर्व राज्य सचिव राजेन्द्र प्रथोली ने कहा कि, कामरेड आनंदी जोशी बिंदुखत्ता आंदोलन के शुरुआती दौर से लेकर सभी आंदोलनों में हमेशा सक्रियता से भागीदारी करने वाले साथियों में शामिल रहीं. आज सरकार द्वारा बड़े पूंजीपतियों को दी जा रही प्राकृतिक संसाधनों की लूट की छूट के खिलाफ नए संघर्षों की जरूरत है ऐसे में कामरेड आनंदी जोशी जैसी कामरेड हमेशा याद आयेंगी.

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ‘ऐपवा’ की वरिष्ठ नेता विद्या रजवार ने उनके साथ अपने संघर्ष के दौर को याद करते हुए कहा कि, आनंदी जी सदैव सहज, सरल रहते हुए जनता के बीच काम करते हुए उनको संगठित करने का कार्य करती रहीं. भाजपा सरकार द्वारा पैदा किए गए आज के संकट के समय में उस दौर के संघर्ष को पुनर्जीवित करने की आज जरूरत है.

स्मृति सभा में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा, पूर्व राज्य सचिव राजेन्द्र प्रथोली, ऐपवा की वरिष्ठ नेता विद्या रजवार, गिरिजा पाठक, बहादुर सिंह जंगी, आनंद सिंह नेगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, के के बोरा, विमला रौथाण, किशन बघरी, एडवोकेट कैलाश जोशी,एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, एडवोकेट अमनदीप कौर, प्रकाश फुलोरिया, भुवन जोशी, पुष्कर दुबड़िया, आनंद सिंह सिजवाली, ललित मटियाली, बिंदुखत्ता व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रभात पाल, बिशन दत्त जोशी, निर्मला शाही, बसंती बिष्ट, सरिता जंगी, मुन्नी देवी, कमलापति जोशी, धीरज कुमार, अंबा दत्त बसखेती, ललित जोशी, कमल जोशी, अनीता अन्ना, त्रिलोक राम, हरीश भंडारी, हेमा जोशी, रेखा, दिनेश जोशी, जगदीश जोशी, प्रवीण दानू समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।


खबरें शेयर करें -