बारिश और खराब मौसम के बीच बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए उमड़ा भारी जनसैलाब। Video

लालकुआं क्षेत्र के शहीद स्मारक परिसर में रविवार को बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की पुरानी मांग को लेकर ऐतिहासिक जनआंदोलन देखने को मिला। वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की परवाह न करते हुए ग्रामीण सुबह से ही ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और पैदल मार्च करते हुए बड़ी संख्या में जुटने लगे।                                                                                                इस आंदोलन को पूरी तरह गैर-राजनीतिक रखा गया है, जिसकी कमान क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों ने खुद संभाल रखी है। अलग-अलग इलाकों से लगातार पहुंच रहे ग्रामीणों के जत्थों और हो रही जोरदार नारेबाजी के चलते मौके पर 20 हजार से अधिक लोगों का हुजूम जुटने का अनुमान लगाया गया।