हल्द्वानी: राहुल गांधी पर दर्ज केस का विरोध, महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने दी आंदोलन की चेतावनी।

हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त कराने और रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले के विरोध में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपना लिया है।                                         महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जांच अधिकारी सीओ अमित सैनी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच और शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पार्टी उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएगी, साथ ही इस विषय पर कांग्रेस के सभी एससी सांसद जल्द ही राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।