पिथौरागढ़ में आसमान से बरसी ‘आफत’, गिरे पाव-पाव किलो के ओले!

उत्तराखंड में मौसम ने ऐसी करवट बदली कि लोग हैरान रह गए! पिथौरागढ़ में आम ओले नहीं, बल्कि आसमान से सीधे 250-250 ग्राम (पाव किलो) के ‘बर्फीले गोले’ बरसे हैं। इस भारी-भरकम ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया है। तबाही का मंजर ऐसा था कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। कुदरत के इस रौद्र रूप से इलाके में हड़कंप मच गया है !