मौसम बदलने वाला है……. अलर्ट।

खबरें शेयर करें -

 नई दिल्ली  मौसम विभाग के अनुसार,,,,उत्तर भारत में बहुत ही जल्द  कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है, जिसका असर उत्तरी पहाड़ी राज्यों पर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बताया,,,, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।                                                                          मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी राज्यों में जारी हुआ अलर्ट 

IMD ने कहा है कि,,,,, पहाड़ी राज्यों में  आंधी-तूफान और गर्जन के साथ बारिश का 4 से 7 तारीख़ तक अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।  ये भी बताया गया जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

उत्तराखंड के लिए उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बरसात का येलो अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, ऊना, शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


खबरें शेयर करें -