सुप्रीम कोर्ट की केंद्र और NTA को सख्त चेतावनी,,,,

खबरें शेयर करें -

नीट यूजी पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा प्रणाली की कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को ठोस एवं स्थायी सुधारों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट हलफनामे के रूप में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।                                                                             जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने स्पष्ट किया कि भारतीय वायु सेना द्वारा प्रश्नपत्रों का सुरक्षित परिवहन जैसे उपाय महज अस्थायी थे, इसलिए सरकार को कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT), डेटा सुरक्षा, ‘डिजीयात्रा’ जैसी डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल और उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को लागू करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश करना होगा। अदालत ने कहा कि वह सुधार प्रक्रिया पर लगातार नज़र रखेगी ताकि परीक्षा व्यवस्था में व्यापक और स्थायी बदलाव सुनिश्चित किए जा सकें।


खबरें शेयर करें -