उत्तराखंड : 15 और 16 अक्टूबर को बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना व्यक्त की गई है। 15 अक्टूबर को राज्य के 11 जिलों में अंधड़, ओलावृष्टि, बिजलियां चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन और आवाजाही प्रभावित हो सकती है।                           इसके अलावा 16 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। इस मौसमी बदलाव और वर्षा के कारण खासकर पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है, जबकि 17 अक्टूबर से मौसम में सुधार के साथ ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।