देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव से एक असामान्य गोलीकांड सामने आया है। इस गोलीकांड में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक,,,,,,,, दो SUV कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। और विवाद बढ़ने के बाद आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर VK जोशी के एक गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। ये घटना सुबह 7 बजे से पहले की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास के CCTV फुटेज चेक कर रही है।
अब तक सामने आईं खबरों के मुताबिक, विवाद में मारपीट भी हुई है। मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के दौरान एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात भी सामने आई है।
