नैनीताल: ड्राइवर को नींद की झपकी आने से खाई में गिरी थार, बड़ा हादसा टला।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल  रूसी बाईपास मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से टल गया, जब कैंची धाम और जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा (फरीदाबाद) निवासी साहिल और कुलदीप की थार गाड़ी बेकाबू होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।                                                                                             पुलिस पूछताछ के अनुसार, कालाढूंगी रोड से रूसी बाईपास पहुंचते ही गाड़ी चला रहे साहिल को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से उनका नियंत्रण छूट गया। गनीमत यह रही कि पीछे से आ रहे अन्य पर्यटकों ने बिना देर किए तुरंत खाई में उतरकर दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।                            हादसे में कुलदीप को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अन्य पर्यटकों की मदद से हल्द्वानी के अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस के अनुसार दोनों पर्यटक सुरक्षित हैं और शुरुआती जाँच में दुर्घटना की वजह ड्राइवर को झपकी आना ही बताया जा रहा है।


खबरें शेयर करें -