कॉकरोच जनता पार्टी’ के अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन !

खबरें शेयर करें -

नई दिल्ली  सोशल मीडिया पर अपने तीखे व्यंग्य के लिए मशहूर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भारत लौटने का फैसला किया है। उन्होंने एलान किया है कि वे 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत दिपके ने ‘X’ (ट्विटर) पर एक वीडियो जारी कर सीधा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

दिपके का बयान: > “मैं अपने देश वापस आ रहा हूं ताकि पेपर लीक की वजह से नीट (NEET) के जिन बच्चों ने आत्महत्या की और लाखों छात्रों की मेहनत बर्बाद हुई, उसके खिलाफ आवाज उठा सकूं। इसके लिए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”

व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन बनाने के बाद अभिजीत दिपके की यह पहली भारत यात्रा होगी। सोशल मीडिया पर इस मुहिम को छात्रों और युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।


खबरें शेयर करें -