माया उपाध्याय ने की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात, पहाड़ी अनाज की घटती पैदावार पर जताई चिंता।

खबरें शेयर करें -

दैनिक विज़न को मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से खास मुलाकात की। लंबे समय बाद हुई इस भेंट के दौरान उन्होंने हरीश रावत के उत्तम स्वास्थ्य को देखकर प्रसन्नता जताई और भगवान भोलेनाथ से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर सेवा कार्य में जुटने की प्रार्थना की।                                                                         इस औपचारिक बातचीत के दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, विशेष रूप से मड़ुए की पहचान, पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की घटती पैदावार और खेती के प्रति स्थानीय लोगों में बढ़ती उदासीनता जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता भी व्यक्त की।


खबरें शेयर करें -