हल्द्वानी में सियासी सस्पेंस: दीपक बल्यूटिया से दिग्गज नेताओं की मुलाकातों से नए समीकरणों की चर्चा गरम।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी की राजनीति में इन दिनों दीपक बल्यूटिया केंद्र बिंदु बने हुए हैं। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उनके जन्मदिन समारोह में पहुंचने और फिर उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक काशी सिंह ऐरी के उनके आवास पर जाकर मिलने की घटनाओं ने क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों और अटकलों को तेज कर दिया है।                                                                                    हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट ही बताया जा रहा है और किसी भी दल-बदल या नए राजनीतिक गठबंधन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अलग-अलग विचारधाराओं वाले दिग्गजों की लगातार हाजिरी से यह सवाल उठने लगा है कि क्या पर्दे के पीछे कोई बड़ी रणनीतिक पटकथा तैयार की जा रही है।


खबरें शेयर करें -