हल्द्वानी : विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी के हल्द्वानी दौरे ने गर्माया सियासी पारा, ‘महिला सम्मान’ कार्यक्रम में कौस्तुभानंद जोशी को दिया गुप्त आशीर्वाद,,,,,?

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी हल्द्वानी में समाजसेवी कौस्तुभानंद जोशी द्वारा आयोजित बहनों का सम्मान’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी दिखी, जहाँ विधानसभा अध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

ऋतु खंडूरी ने कहा कि आज वह स्वयं एक महिला होने के नाते विधानसभा अध्यक्ष के पद पर हैं और 69 विधायकों का संचालन कर रही हैं, जो हर महिला के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व काम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता के विश्वास के बल पर आने वाले समय में भी उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

कार्यक्रम के दौरान ऋतु खंडूरी ने आयोजक कौस्तुभानंद जोशी के प्रयासों की जमकर तारीफ की और उन्हें मंच से इशारों-इशारों में आशीर्वाद दिया। उनके इस रुख और बयान ने हल्द्वानी विधानसभा के आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर एक नया गणित छोड़ दिया है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भविष्य की राजनीति में “कुछ भी संभव है”, जिससे स्थानीय नेताओं की हलचल बढ़ गई है।


खबरें शेयर करें -