कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए अब लागू होंगे कड़े नियम: ओवररेटिंग पर शिकंजा और ट्रैफिक व्यवस्था होगी सख्त।

नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लिए हैं। आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मंदिर में प्रवेश और निकास के अलग रास्ते बनाने, शिप्रा नदी में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और भक्तों की आवाजाही के लिए शटल सेवा चलाने का निर्णय लिया गया है।                                     इसके अलावा, दुकानों पर हो रही मनमानी ओवररेटिंग (जैसे 150 रुपये का नींबू पानी और 50 रुपये की चाय) को रोकने के लिए विशेष जांच टीम गठित की जाएगी तथा वीकेंड पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस, आरटीओ और प्रशासन मिलकर व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखेंगे।