दिल्ली: केजरीवाल ने की सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग,,, पेपर लीक पर केंद्र को घेरा।

खबरें शेयर करें -

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार से मौजूदा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा कि विख्यात शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए।                                                  केजरीवाल ने आरोप लगाया कि नीट (NEET) परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद करीब 20 छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ी, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने भविष्य में ऐसी गलतियाँ न दोहराने का कोई ठोस भरोसा नहीं दिया। केजरीवाल ने सीबीएसई (CBSE) की मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ियों और आरोपी एजेंसियों पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य और उनकी चिंताओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बनी हुई है।                                                                                         इसी दौरान, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए कहा कि उनके भीतर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छवि दिखाई देती है।


खबरें शेयर करें -