ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की दर्दनाक मौत।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक (पिलर संख्या 55/8) के पास लालकुआं से रुद्रपुर जा रही बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक नर हाथी की जान चली गई।                  इस दुर्घटना के बाद रेलवे और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, जिसमें हाथी का टूटा हुआ दांत रेलवे के कब्जे में लिया गया है जिसे बुधवार को वन विभाग को सौंपा जाएगा। घटना स्थल पर वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम की मौजूदगी में मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।                         वहीं इस लगातार हो रहे हादसों को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।