जल्द रामनगरवासियों के रूबरू होगा ‘सुरों का संगम’, छह बेहतरीन गायकों ने मिलकर बनाई टीम।

रामनगर  संगीत प्रेमियों के लिए जल्द ही रामनगर में एक नई और शानदार सिंगिंग टीम अपनी सुरमयी प्रस्तुति लेकर सामने आने जा रही है। रामनगर के छह प्रतिभाशाली गायकों ने मिलकर ‘सुरों का संगम’ नाम से एक टीम का गठन किया है।

इस टीम में पवन अरोड़ा, मोनू वैध्य, अंकुर छाबड़ा, संजय कुमार, गीत अरोड़ा और भीम सिंह सैनी शामिल हैं। सभी कलाकार अपने-अपने अंदाज में गायकी के क्षेत्र में पहचान रखते हैं और अलग-अलग तरह के गीतों को अपनी आवाज देकर श्रोताओं का मनोरंजन करने का हुनर रखते हैं।

‘सुरों का संगम’ ग्रुप का उद्देश्य रामनगर में संगीत प्रेमियों को लाइव सिंगिंग का बेहतर अनुभव देना है। टीम के कलाकार जल्द ही रामनगरवासियों के रूबरू होंगे और अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।

इसके साथ ही होटल, रिजॉर्ट और विभिन्न आयोजनों में लाइव सिंगिंग के लिए भी ‘सुरों का संगम’ ग्रुप से संपर्क किया जा सकेगा। टीम का कहना है कि संगीत के प्रति जुनून और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की भावना ही इस नए सफर की सबसे बड़ी ताकत है। टीम मे हिंदी पंजाबी और साथ ही रैप गाने वाले कलाकार भी हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रामनगर की धरती पर जब छह सुर एक साथ मिलेंगे, तो ‘सुरों का संगम’ किस तरह अपनी मधुर आवाज से संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाता है।