शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में एक नया दावा करके हलचल तेज कर दी है। नागपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संभावना जताई कि यदि आगामी एक-दो महीनों में केंद्र सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल करती है, तो इसका सीधा असर महाराष्ट्र की सत्ता पर पड़ेगा। राउत के अनुसार, ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जबकि राज्य की कमान बीजेपी के ही किसी अन्य वरिष्ठ मंत्री को दी जा सकती है। हालांकि, उन्होंने अपने इस दावे के पीछे किसी ठोस आधार या नए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर का दावा,,,, बदल सकता है राज्य का मुख्यमंत्री।
