किच्छा नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह की धमाकेदार जीत।

किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राजेश प्रताप सिंह ने भाजपा के संदीप अरोड़ा को 6,147 वोटों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। मंडी समिति में चार चरणों में हुई मतगणना की शुरुआत से ही राजेश ने बढ़त बनाए रखी और कुल 19,091 वोट प्राप्त किए, जबकि संदीप अरोड़ा को केवल 12,944 वोट ही मिल सके।                                      इस चुनाव में कुल 37,380 वोट पड़े, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रशीद को 865 और नरेंद्र सिंह को 241 वोट मिले, वहीं 4,092 वोट अवैध घोषित हुए और 146 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।