उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है, जबकि मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान जताया है। इस बीच, शासन ने 9 अक्टूबर को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों व संपत्ति को पहुंचे नुकसान का त्वरित जमीनी सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सौंपने और प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा व राहत राशि प्रदान करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी: ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के आदेश।
