हल्द्वानी: तिकोनिया में स्थित, ट्रेड सेंटर में स्पा की आड़ में अनैतिक काम का आरोप, कामकाजी महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से की बंद करने की मांग।

हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित उत्तरांचल ट्रेड सेंटर कॉम्प्लेक्स में चल रहे ‘लग्जरी स्पा सेंटर’ को बंद करवाने के लिए वहां कार्यरत महिलाओं और व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।                     शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्पा सेंटर में बिना सत्यापन और बिना प्रशिक्षण की युवतियों के जरिए अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे कॉम्प्लेक्स में आने-जाने वाले लोग अन्य कामकाजी महिलाओं को भी गलत नजरों से देखते हैं और छींटाकशी करते हैं।                                                                             इस माहौल के कारण महिलाओं का मान-सम्मान प्रभावित हो रहा है और कई लोगों ने कॉम्प्लेक्स आना छोड़ दिया है, इसलिए कंचन रावत और भावना जायसवाल समेत कई व्यापारियों ने इस स्पा सेंटर की निष्पक्ष जांच कर इसे तुरंत बंद करने की मांग की है।