दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र नौजवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आइसा के नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार और गोविंद राजभर को लालकुआं पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था, रात भर कोतवाली में रखा और अभी भी रिहा न करने पर अड़े हुए हैं. इसके खिलाफ और आइसा नेताओ की रिहाई की मांग पर लालकुआं कोतवाली पर प्रदर्शन जारी है।
उल्लेखनीय है कि आइसा नैनीताल जिला अध्यक्ष धीरज कुमार और गोविंद राजभर ने गिरफ्तारी के विरोध में लालकुआं कोतवाली में खाना खाने से इंकार करते हुए कल रात से अनशन शुरू कर दिया. दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही, एनटीए को रद्द करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर छात्र नौजवानों के 20 जुलाई दिल्ली चलो आह्वान के लिए दिल्ली जा रहे आइसा नेताओं को कल शाम लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. वे अभी भी लालकुआं पुलिस की हिरासत में हैं.
प्रदर्शन में भाकपा माले राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, किसान महासभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, माले जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, किसान महासभा जिला अध्यक्ष भुवन जोशी, माले बिंदुखत्ता सचिव पुष्कर दुबड़िया, ऐपवा नेता विमला पाल, कांग्रेस नेता कुन्दन मेहता, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरीश बिसोती, मीना कपिल, बिंदुखत्ता व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रभात पाल, भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य किशोरी लाल, निर्मला शाही, कमल जोशी, हरीश भंडारी, छात्र नेता सुमित कार्की, बिशन दत्त जोशी,गोपाल गड़िया, सुंदर रावत, महेन्द्र पांडे, विनोद शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।
आइसा की मुख्य मांगें,,,,,,,पेपर लीक नहीं चलेगा, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, दो एन टी ए को भंग करो, छात्र युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।
