हल्द्वानी नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अब उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में प्रदर्शन हुआ। ‘उत्तराखंड स्टूडेंट फ्रंट’ (USF) और ‘उत्तराखंड क्रांति दल’ (UKD) के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, इसलिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर यूकेडी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट, कुलदीप सिंह बोरा, मोहन सिंह नेगी, चंदन लोधियाल, रवि वाल्मीकि, राजीव लोचन, श्याम सिंह नेगी, गौरव जोशी, प्रज्वल नेगी, रवि कन्याल, सोनू तिवारी, प्रदीप गहतोड़ी, सुजल पवार, आदित्य भट्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, हरीश मेवाड़ी, अशोक सिंह बोरा और अंशु खत्री सहित कई अन्य युवा व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
