हल्द्वानी इंदिरा नगर छोटी रोड में रहने वाले वसीम की 20 वर्षीय बेटी ने भाई से हुई बहस के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। बुधवार शाम खाना बनाते समय भाई की बात से आहत होकर वह घर से निकल गई और सीधे गौला पुल पहुंचकर नदी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचित किया। वर्तमान में युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
हल्द्वानीः 20 वर्षीय युवती ने भाई से कलह के बाद नदी में छलांग लगाई, हालत गंभीर।
