रिपोर्टर… J नंदिनी पांडे
डॉ. मदन सिंह बिष्ट ने बताया ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम’ की आत्मा।
महाविद्यालय में बी.एड. के छात्र-छात्रात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से किया मंत्रमुग्ध,,,
उत्तराखण्ड राज्य में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत “मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत @2047” के अंतर्गत एलबीएस रा. स्ना. महाविद्यालय हल्दूचौड़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मदन सिंह बिष्ट एवं अध्यक्षता डॉ. सीमा श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।
सरस्वती वंदना में दीक्षा जोशी, शिवनी अधिकारी, मोनिका बिष्ट, योगिता पांडे, ज्योति भट्ट, किरन गोस्वामी, आकांक्षा सिंह, एवं हितेश दुमका ने प्रोफेसर (डॉ) शुभ्रा कांडपाल के नेतृत्व में सुंदर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. प्रकाश लखेड़ा द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में सेवा संकल्प अभियान के विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथासंयोजक डॉ. भावना मेहरा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में की विस्तृत जानकारी प्रदान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम’ के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल गुजरात एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने उन लोगों को चिह्नित किया जिन्होंने समाज में सेवा भाव कार्य से आम जनता को प्रेरित किया और उनके सेवा कार्यो से अधिक से अधिक समाज के लोगों का कल्याण हुआ। डॉ. बिष्ट ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के हित के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया और आम लोगों को इसका लाभ मिला।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों को युवाओं के माध्यम से समाज के समक्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पहुंचाना है तथा युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना को भी प्रस्तुत करना है।
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध, चित्रकला, भाषण, खेल, एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताओं काआयोजिन किया।
कार्यक्रम में पुरस्कृत छात्र-छात्राओं में आँचल, संध्या, सरिता जोशी, गीता चौबे, शिवानी, मुस्कान वर्मा, दिव्या दानू, कशिश जोशी, खुशबू गंगवार, शिवानी, ज्योति, प्रियंका, कविता, पूर्णिमा, प्रिया, करन बुधलाकोटी, मीनाक्षी पाठक, पूर्णिमा गंगवार, ज्योति जोशी, पुष्पा जोशी, कशिश, अंजली, श्वेता, रोहित चंदोला, रक्षित तिवारी, मुस्कान, कोमल बिष्ट, अमित कुमार, नेहा खोलिया, यस जोशी, सावन मेहता, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार, क्षितिज जोशी, सागर सिंह, अभिषेक सिंह, कमल गढ़िया, नितिन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों छात्रसंघ पदाधिकारियों, निर्णायक मण्डल के सदस्य एवं विद्यार्थियों उपस्थित रहे जिसमें जिसमें डॉ. कमला पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आर के सिंह, डॉ बीना मथेला, डॉ. टी. सी. पांडे, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. कमला पांडे, डॉ. हेम चंद्र पांडे, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. भूपिंदर औलख, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. अंजुम अली, डॉ. भावना पांडे, डॉ. सूरज पाल सिंह, डॉ. अभिषेक पंत, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. नीता, डॉ. जय प्रकाश पंवार, डॉ. आशीष कुमार, श्री गिरीश चंद्र पांडे श्री हरीश जोशी, श्रीमती कमला, श्रीमती भावना, राकेश, जयपाल, सुमित,शंकर, आदि उपस्थित रहे।
