हल्द्वानी मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने महज 24 घंटे के भीतर धर दबोचा। CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से शनिवार को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे से गिरफ्तार किए गए आरोपी अजय (22 वर्ष) और सूरज जोशी (20 वर्ष) मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और फेरी लगाकर कढ़ाई बेचने का काम करते थे। आरोपियों के पास से छिना गया सोने का कुंडल बरामद कर लिया गया है; मुख्य आरोपी अजय का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। त्वरित और सफल कार्रवाई पर SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
हल्द्वानी: बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी।
