कॉर्बेट विमेन क्लब ने मनाया धूमधाम से तीज महोत्सव, आरती अग्रवाल बनीं ‘तीज क्वीन’।

खबरें शेयर करें -

रामनगर/पीरूमदारा  द फूड विला, पीरूमदारा में बीते शनिवार, 08 अगस्त 2026 को कॉर्बेट विमेन क्लब के तत्वावधान में अनुभा शर्मा के संयोजन में एक भव्य ‘तीज मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। इस उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ नन्हें-मुन्नों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगीत की धुन पर थिरकते कदमों, विभिन्न मनोरंजक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों ने उत्सव का रंग दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता के पश्चात विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिसमें आरती अग्रवाल ने प्रतिष्ठित ‘तीज क्वीन’ का खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर वृंदा, शुभ अग्रवाल, दीक्षित, शिविका, आरती, आन्या, अनाया, पूनम गुप्ता (अध्यक्ष, पुष्कर सोसाइटी), बिमला जुयाल, गीता लोहानी, हिमानी गुणवंत, कृतिका, गीता रेखाड़ी, नीलम मठपाल, अंशिका, आरती अग्रवाल, आकांक्षा, तरूशी, इधिका, काम्या, सुची बंसल, नीतू चौहान, मंजी आलसी, ललिता सती, प्रियंका, सीमा, लक्षिता, इशिका, लवजीत एवं गुरगीत सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें -