अल्मोड़ा के स्यालदे ब्लॉक स्थित गोलना गांव में घर के पास खेत में चारा काट रहे 65 वर्षीय खीम सिंह और उनकी पत्नी विमला देवी पर अचानक ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को देघाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन सिर पर गंभीर डंक लगने के कारण खीम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद उनकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
ततैया के झुंड का हमला: बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पत्नी घायल।
