पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश,,,,, प्रेमी और साथी के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम।

खबरें शेयर करें -

काशीपुर में पुलिस ने 24 वर्षीय टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत के मामले का पर्दाफाश करते हुए उसकी पत्नी निशा और दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में 17 अगस्त को धान के खेत में कार से मिली लाश देखकर मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। तफ्तीश के दौरान जब पुलिस ने निशा के बयानों का मिलान मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच से किया, तो उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आई।                                       जांच में पता चला कि निशा का अफेयर उसके पति के टेंट हाउस में काम करने वाले एक किशोर से था। पति-पत्नी के बीच झगड़ों के बाद दोनों ने संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत प्रेमी किशोर अपने साथी के साथ जन्मदिन की पार्टी के बहाने संजीव को कार में ले गया और राजपुर रोड के पास उस पर तमंचे से गोली चला दी।                                            पुलिस ने सर्विलांस और एसओजी की मदद से दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार, कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।


खबरें शेयर करें -