उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता स्थित सिद्धा नवदिया गांव में शनिवार देर रात उस समय भारी सनसनी फैल गई, जब खेत से काम निपटाकर अपनी मां के साथ घर लौट रहे 28 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र चरणजीत सिंह पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोली लगने के कारण सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम व दहशत का माहौल व्यापत है। स्थानीय लोगों द्वारा गांव और आसपास के कुछ संदिग्धों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है; हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान, इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा विवाद की मुख्य वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
नानकमत्ता में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 28 वर्षीय युवक की मौत से हड़कंप।
