अल्मोड़ा : मलबे की चपेट में आने से मां समेत दो बच्चों की मौत, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून ने भारी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक स्थित वड्यूड़ा गांव में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी से ढहा मलबा एक मकान में जा घुसा, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग 45 वर्षीय महिला, उनका 19 साल का बेटा और 17 साल की बेटी उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने राहत व बचाव अभियान चलाकर तीनों के शव बाहर निकाले, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।                              राज्य में भूस्खलन और मलबे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चमोली जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा लोगों को बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है।


खबरें शेयर करें -