उत्तराखंड में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’: 11 जून से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11, 12 और 13 जून के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मुख्य असर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर और अल्मोड़ा सहित 8 पहाड़ी जिलों में देखने को मिलेगा। हालांकि 9 और 10 जून को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, लेकिन 11 जून से अचानक मौसम का मिजाज बदल जाएगा। प्रशासन ने इस दौरान पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।


खबरें शेयर करें -