कुमाऊं क्षेत्र में जारी भारी बारिश के बीच काठगोदाम के गौला बाईपास पुल से 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह कोरंगा ने उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी। बिंदुखत्ता शास्त्रीनगर के रहने वाले राम सिंह पिछले एक साल से बीमारी और बेरोजगारी से जूझ रहे थे। मंगलवार दोपहर घरेलू कहासुनी के बाद वे गुस्से में घर से निकल गए थे। पुल पर मौजूद एक राहगीर ने जब उनसे बारिश में भीगने की वजह पूछी, तो वे मुस्कुराते हुए नदी में कूद गए। इस दुखद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोवा में रह रहे एक रिश्तेदार ने परिजनों को सूचना दी, जिसके आधार पर परिजनों ने काठगोदाम थाने पहुंचकर उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तेज बहाव तथा खराब मौसम के बावजूद SDRF की टीमें नदी में उनकी तलाश कर रही हैं।
काठगोदाम: पारिवारिक विवाद के बाद उफनती गौला नदी में कूदे बुजुर्ग,,,,,
