नवजात शिशुओं को मिलेगी अब सोने की अंगूठी: 220 करोड़ का बजट पारित, विपक्ष ने उठाया सवाल,,,,

खबरें शेयर करें -

तमिलनाडु सरकार ने ‘थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना’ के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जून से सितंबर के बीच जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देने का फैसला किया है। इसके लिए 220 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए 1.28 लाख अंगूठियों का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।                             तमिलनाडु चिकित्सा सेवा निगम (TNMSC) द्वारा दिए गए इस ऑर्डर में 70 प्रतिशत (89,949 अंगूठियां) जॉय अलुकास और 30 प्रतिशत (38,550 अंगूठियां) कल्याण ज्वेलर्स तैयार करेंगी।                                                                                        हालांकि, इस फैसले के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है; विपक्षी दलों ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और अस्पतालों के निर्माण के लिए गठित एजेंसी (TNMSC) को ज्वेलरी की खरीद का जिम्मा क्यों सौंपा गया।


खबरें शेयर करें -