केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को डाक से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग,,,

लोक जनशक्ति  पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें अंग्रेजी में चरमपंथियों द्वारा जल्द उनकी हत्या किए जाने की बात कही गई है।                                                                                                       इस गंभीर घटनाक्रम के बाद उनके कार्यालय ने केंद्रीय गृह सचिव और गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि चिराग पासवान हाल ही में अनुसूचित जाति आरक्षण के भीतर ‘क्रीमी लेयर’ और उप-वर्गीकरण के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।                                                                          फिलहाल जांच एजेंसियां पत्र के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई हैं, हालांकि धमकी के पीछे के स्पष्ट कारणों और व्यक्तियों का अभी पता नहीं चल पाया है।