उत्तराखंड अल्मोड़ा निवासी युवा उद्यमी रवि टम्टा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट और उसकी भावी कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने इस तकनीकी नवाचार की प्रशंसा करते हुए राज्य के युवाओं की प्रतिभा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई और मौके पर ही उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे को रवि के स्टार्टअप को नियमानुसार हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि तकनीक, एआई, ड्रोन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे युवाओं के ऐसे प्रयास न केवल नए रोजगार पैदा करेंगे, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी एक नई दिशा देंगे।
फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सरकारी सहयोग: सीएम धामी से मिले अल्मोड़ा के रवि टम्टा।
