मुख्य चुनाव आयुक्त विवाद पर बोले सीएम धामी: ‘सामूहिक और नियमानुसाार होते हैं सरकारी फैसले’  

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े प्रकरण पर कहा कि सरकारी विभागों में अधिकारी अपनी टिप्पणियाँ दर्ज करते हैं, पर अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से जनहित को ध्यान में रखकर लिया जाता है।                                                उन्होंने सचिवालय की व्यवस्था का हवाला देते हुए इस मुद्दे को अनावश्यक राजनीतिक तूल न देने और पूरी प्रक्रिया को स्थापित नियमों के तहत देखने की सलाह दी।