हल्द्वानी चाट दुकान में हिंसा: CCTV फुटेज से चार उपद्रवी गिरफ्तार।

हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान में 23 सितंबर की रात हुए उपद्रव, तोड़ाफोड़ और राहगीरों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।                                                        दुकान मालिक विपिन चंद्र जोशी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी आदित्य सिंह रावत, कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा को दबोच लिया।