प्रतिबंधित क्षेत्र: नैनीताल रोड पर सभी प्रकार के माल वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
ठंडी सड़क रूट: आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया चौराहे की तरफ जा सकते हैं।
रूट डायवर्जन: बरेली, रामपुर और काठगोदाम से आने वाले वाहनों को गोलापार रोड, तीनपानी फ्लाईओवर और बाईपास मार्गों की ओर मोड़ा गया है।
जीरो जोन/बैरियर: दुर्गा सिटी सेंटर से महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा से सरस्वती रेस्टोरेंट, और कलावती चौराहे तक जीरो जोन रहेगा।
पार्किंग: ड्यूटी अधिकारियों और पत्रकारों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
