नैनीताल: छात्रसंघ अध्यक्ष बने भानु प्रताप चौहान,,,,,

नैनीताल के DSB कैंपस में निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. लेकिन इस चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मां बीना चौहान की वजह से भी हुई. बेटे को चुनाव जिताने के लिए मां ने खुद कॉलेज में एडमिशन ले लिया और स्टूडेंट बन गईं. बीना चौहान ने MA पॉलिटिकल साइंस में एडमिशन लिया, ताकि वो कॉलेज के अंदर रहकर बेटे का कैंपेन कर सकें. इसके बाद मां ने बेटे के लिए जमकर प्रचार किया और अब भानु प्रताप की जीत हो गई है.