पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘धन्यवाद एवं जन संवाद यात्रा’ हल्द्वानी पहुंचने पर स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेतृत्व की नाराजगी पर खुलकर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 7 अक्टूबर को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने अपना रुख साफ करेंगे। रावत ने अपनी इस यात्रा को किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन या चुनावी दांव मानने से इनकार करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की जनता और देवी-देवताओं का आभार व्यक्त करना है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए हल्द्वानी का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित अनुसार ही आयोजित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 2027 के चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश की जनता में अब बदलाव की स्पष्ट बयार महसूस हो रही है।
7 अक्टूबर को पार्टी नेतृत्व के सामने पक्ष रखेंगे हरीश रावत, यात्रा को लेकर दिया बड़ा बयान।
