दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के एक कांस्टेबल (शेर सिंह) का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले पर कुमाऊं रेंज की आईजी निवेदिता कुकरेती ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि उक्त सिपाही 28 जून 2026 से बिना किसी सूचना के पिथौरागढ़ से गायब था। नोटिस का जवाब न देने के कारण उसे 20 जुलाई 2026 को ही सस्पेंड कर दिया गया था। IG कुमाऊं के मुताबिक सिपाही का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से विभागीय कार्रवाई जारी थी, वहीं अब इस नए वायरल बयान को लेकर भी उस पर कड़ी कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
जंतर-मंतर पर वायरल बयान के बाद विवादों में आया उत्तराखंड पुलिस का सिपाही, पहले से ही है निलंबित।
