दिल्ली: प्रदर्शन के दौरान हाथापाई और काम में रुकावट पर राहुल-प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से हाथापाई करने और उनके काम में बाधा डालने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।                             पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 91 लोगों को हिरासत में लिया गया था और अब घटना में शामिल लोगों की भूमिका व पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट के आरोपों की जांच की जा रही है।