ब्रेकिंग न्यूज़: उत्तराखंड में गुटका और पान मसाले पर पूर्ण बैन: उल्लंघन पर भारी जुर्माना और कठोर सजा।

उत्तराखंड सरकार ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटका, पान मसाला तथा अन्य संबंधित खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर एक वर्ष के लिए पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है।                   खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नियमों की अनदेखी या अवैध रूप से इन हानिकारक पदार्थों की आपूर्ति करने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा स्टॉक की जब्ती, ₹10 लाख तक का भारी जुर्माना और गंभीर परिस्थितियों में 7 साल से आजीवन कारावास तक की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।