भीमताल: बहु प्रतीक्षित हरिनगर जंगलिया गांव सिमाला मोटर मार्ग 806.64 लाख का शिलान्यास। 

विकास खंड भीमताल के ग्राम पंचायत जंगलिया गांव

के तोक सिमाला मोटर मार्ग का शिला न्यास आज

बिकास खंड सभागार में सांसद अजय भट्ट, केबिनेट

मंत्री राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट

तथा ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने संयुक्त रूप से किया।

गौर तलब है कि ग्राम पंचायत का उक्त तोक शत

प्रतिशत अनुसूचित जाति बाहुल्य है, तथा मुख्यमंत्री

पलायन आयोग की श्रेणी में भी है। यहां के स्थानीय

निवासियों तथा ग्राम प्रधान के द्वारा हर मंच पर उक्त

मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जाती रही है लंबे संघर्ष

के बाद रोड निर्माण का रास्ता खुल गया है ग्राम प्रधान

राधा कुल्याल ने सभी ग्रामीणों को बधाई देते हुए सभी

जन प्रतिनिधियों का आभार जताया तथा और सभी से

सहयोग की अपील की इस अवसर पर ग्राम पंचायत

सदस्य यशवंत चंद्र, नेहा आर्य, जीवन राम, पनी

राम, जीवन राम, सुरेश चंद्र, किशोर चंद्र, हरीश चंद्र,

शंकर राम, सुरेश राम, ललित मोहन, पीताम्बर, सुरेश

पोखरिया प्रेम सिंह कुल्याल सहित सभी ग्रामीणों ने

खुशी व्यक्त की।