नैनीताल: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित।

नैनीताल मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा नैनीताल समेत पांच जिलों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है।              विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने 26 सितंबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।